CRIME

दरवाजे पर सो रहे दादा – पोती को अपराधियों ने मारी गोली, हिरासत में चार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

नैनीजोर ओपी क्षेत्र के बड़की नैनीजोर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने दरवाजे पर सो रहे दादा-पोती को गोली मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने जख्मियों से पूछताछ के बाद संदेह के आधार पर चार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना नैनिजोर थाना क्षेत्र वार्ड नम्बर 09 में रात लगभग 12 बजे के करीब हुई है। ज़ख्मी की पहचान चतुर यादव 65 पिता स्व. काशी यादव व चांदनी कुमारी 02 पिता भिखारी यादव के रूप में हुई है। दादा के अनुसार जब वो सो रहे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात ने गोली मारी दी। गोली चतुर के पीठ की तरफ से लगी है। पेट साइड़ से निकल गयी है। जबकि चांदनी को गोली कंधा के पीछे लगी है पेट से निकल गयी है।

परिजनों की मानें का गोली लगने के बाद दोनों को गंभीर हालत में रघुनाथपुर पीएचसी लाया गया है। जहां से डाक्टरों से सदर अस्पातल लाया गया। उसके बाद वहां से भी डाक्टरों ने रेफर कर दिया। जिसके बाद आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे है। नैनीजोर थाना प्रभारी फिरोज आलम ने बताया कि जख्मियों का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित चतुर यादव बता रहे है कि वह अपने पोती के साथ घर के बाहर द्वार पर सोए थे। उसी वक्त अज्ञात लोगों के द्वारा गोलीमार दी गयी। अंधेरे का फायदा लेकर अपराधी भाग निकले। संदेह के आधार पर चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button