CRIME

चाकू के बल पर लूट मामले में नाबालिग समेत चार गिरफ्तार, मोबाइल बरामद 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

चाकू के बल पर हुए लूट की एक वारदात का उद्भेदन करते हुए डुमरांव पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरधर बरांव निवासी राहुल कुमार, पिता राजू ठाकुर, ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि 27 जनवरी की शाम लगभग 6:30 बजे गिरधर बरांव बाजार से घर लौटने के दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर उनका मोबाइल फोन और नकद राशि छीन ली थी। पीड़ित के आवेदन के आधार पर सोनवर्षा थाना में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। कांड के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए डुमरांव डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली। जांच के दौरान पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने बताया कि सभी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, जबकि नाबालिग के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में रितेश कुमार, पिता अशोक सिंह, निवासी गिरधर बरांव, थाना सोनवर्षा, जिला बक्सर, विनय प्रकाश सिंह, पिता शिवाजी सिंह, निवासी अगियांव बाजार, जिला भोजपुर, मिथुन कुमार, पिता बैजनाथ सिंह, निवासी गिरधर बरांव, थाना सोनवर्षा, जिला बक्सर के अलावा एक नाबालिग शामिल रहा।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने किया। गिरफ्तारी टीम में पुलिस निरीक्षक डुमरांव अंचल अरविंद कुमार, सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार, पुलिस पदाधिकारी रंजीत कुमार तथा सोनवर्षा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button