OTHERS

बुलेट बाइक के लिए विवाहिता काे घर से निकाला, एफआईआर दर्ज 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

दहेज में बुलेट बाइक के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डुमरांव थाना क्षेत्र के एक युवती की शादी बक्सर नेहरु नगर के रहने वाले स्व. लालबाबु पासवान के पुत्र पुरुषाेत्तम पासवान के साथ 26 नवम्बर 2023 काे हुई थी। शादी के अगले दिन विवाहिता अपने ससुराल पहुंची। ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक की मांग करने लगे। विवाहिता के पिता ने शादी में करीब दस लाख रुपए खर्च करने की बात कह बुलेट देने में असमर्थता जताई। दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर आराेपिताें के द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट किया जाने लगा। शादी के कुछ दिनाें के बाद विवाहिता अपने पति के साथ अहमदाबाद चली गई। वहां पर भी उसके साथ मारपीट किया जाने लगा। विवाहिता ने पुलिस काे बताया कि उसके पति अहमदाबाद में अन्य लड़कियाें के साथ अश्लील फाेटाे खिंचवाकर साेशल मीडिया पर डालता था। वह बाइक नहीं मिलने पर दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था। विवाहिता के भाई ने मामले काे शांत करने के लिए 70 हजार रुपए भी बैंक के माध्यम से दिया था लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। बुलेट नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने 13 मार्च 2024 काे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने बताया कि ससुराल वालाें ने उसके सभी गहने भी ले लिए। विवाहिता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button