डीएम ने रात्रि में सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
पदभार ग्रहण करने के तत्काल बाद पहली बार सदर अस्पताल पहुंचे डीएम निरीक्षण के बाद दिखे संतुष्ट, मरीजों से ली जानकारी
बीआर दर्शन। बक्सर
बक्सर के नए जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शुक्रवार की रात्रि में सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम के निरीक्षण की सूचना मिलते हैं अस्पताल प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधक तत्काल अस्पताल पहुंचे।
डीएम ने एक एक विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी हाल जाना। अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी मरीजों से बातचीत की। हालांकि डीएम ने अस्पताल के सुविधाओं से संतुष्ट दिखे। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन को कई तरह के दिशा निर्देश जारी किया। मुख्य रूप से अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था को लेकर डीएम ने अस्पताल प्रबंधक को पार्किंग जल्द से जल्द बनाने का निर्देश भी जारी किए। डीएम अंशुल अग्रवाल ने बताया कि रात्रि में अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया। रोस्टर के मुताबिक डॉक्टर भी ड्यूटी पर मिले। इसके अलावा डीएम मरीजों से भी बातचीत किए। मरीज भी सदर अस्पताल के इलाज से संतुष्ट दिखे। डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को कई दिशानिर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अगर भविष्य में भी कहीं से कोई लापरवाही या दोषी पाए जाएंगे तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।