OTHERS

इलाज के दौरान अधिवक्ता का हुआ निधन, कोर्ट में आज नो – वर्क 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बक्सर व्यवहार न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता रामाशंकर ओझा का वाराणसी स्थित बीएचयू में इलाज के क्रम में निधन हो गया। वे लगभग 40 वर्षों से व्यवहार न्यायालय में वकालत कर रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िला के नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव के राज नारायण ओक्षा के पुत्र रामाशंकर ओझा वर्षों से व्यवहार न्यायालय में वकालत कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनका इलाज वाराणसी बीएचयू में चल रहा था। इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। निधन के बाद पत्नी अशोका देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उनके एक पुत्र एक पुत्री थी दोनों की शादी हो गई थी। अधिवक्ता संघ के महासचिव विन्देश्वर पांडेय उर्फ पप्पू पांन्डेय ने बताया आज न्यायालय में नो – वर्क रहेगा| उनके निधन को अपुर्णनीय क्षति बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button