प्यार के नाम पर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर

बीआर दर्शन | बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव का रहने वाला युवक प्रेम प्रसंग का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले को लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।



महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव का सचिन कुमार का एक किशोरी से कथित प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि युवक प्रेम का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों के माध्यम से पुलिस को दी। मामले में पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज कराई गई। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला भारती ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।




