सीबीआई अधिकारी बनी बक्सर की बेटी, परिवार में खुशी

बीआर दर्शन | बक्सर
बिहार के बक्सर जिला के ब्रह्मपुर के निमेज गांव के राम सूजान पांडेय की बेटी कमलाक्षी कुमारी सीबीआई अधिकारी बनी। सिविल सेवा परीक्षा में 11वां रैंक घोषित होते हैं परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी सफलता से परिवार गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कमलाक्षी कुमारी के पिता राज सूजान पांडेय न्यायिक पदाधिकारी हैं । अभी कटिहार जिले के बरसोई कोर्ट में पदस्थापित है।



बताया जा रहा है कि शुरू से ही घर का माहौल पढ़ाई लिखाई न्याय के प्रति लगाव रहा। कमलाक्षी का पढ़ाई दसवीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बक्सर से 12वीं महिला महाविद्यालय भभुआ, कैमूर से और लां, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से किया। कमलाक्षी व्यवहार न्यायालय बक्सर में टेबल नंबर 32 सीनियर अरुण कुमार सिंह के साथ प्रैक्टिस करते हुए यह सफलता प्राप्त किया। अधिवक्ता अरुण सिंह ने कहा कि कमलाक्षी मेघावी अधिवक्ता थी लोगों को न्याय दिलाने में बढ़ चढ़कर भाग लेती थी। कमलाक्षी को न्यायिक सेवा में जाने का था परंतु अभी चयन सीबीआई में हो गया है फिर भी वह न्यायिक सेवा की तैयारी करती रहेगी है। अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य व न्यायिक पदाधिकारी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।





