Accident

भरौली में बक्सर के युवक की सड़क दुघर्टना में मौत, पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िला के नरहीं थाना क्षेत्र में भरौली गोलंबर के समीप सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बक्सर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान बिहार के बक्सर टाउन थाना क्षेत्र स्थित तुरहा टोली निवासी 42 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मनोज कुमार किसी कार्य से भरौली गया हुआ था। इसी दौरान वह भरौली गोलंबर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को पार कर रहे थे। तभी गाजीपुर की ओर से भरौली की तरफ आ रहा एक खाली ट्रेलर अनियंत्रित होकर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से उनके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नरहीं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नरहीं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नरहीं भेजा गया।

हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। नरहीं थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे। घटना के करीब दो घंटे बाद शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button