Accident

करंट के चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, परिवार में पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में करंट की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डिहरी गांव निवासी गोपाल राम के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। यह पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक संदीप कुमार पास ही में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। अधिक धूप होने के कारण वह थोड़ी देर छांव और राहत पाने के लिए बगल में स्थित एक नीम के पेड़ के पास गया। नीम के पेड़ की एक डाल ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली लाइन के तार से स्पर्श कर रही थी, जिसके कारण पूरे पेड़ में करंट उतरा हुआ था। जैसे ही संदीप का शरीर पेड़ से सटा, वह तेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई.। घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों द्वारा संदीप को इलाज के लिए चौसा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और बताया कि उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया की पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में मृतक के पिता गोपाल राम ने राजपुर थाना को लिखित आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने कहा कि कई महीनो से यह जर्जर तार लटक रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button