बक्सर में एक ही छत के नीचे मिलेंगे दर्जनों इंटरनेशनल ब्रांड के समान, होगी सुविधा

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर में फैशन और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में एक नई सौगात जुड़ गई है। लोगों को एक ही छत के नीचे तमाम तरह की सुविधा प्राप्त होगी।

शनिवार को स्टेशन रोड स्थित नगर भवन के सामने N Eleven Multi Fashion Brand Outlet का भव्य उद्घाटन किया गया। शहर के लोगों को अब एक ही छत के नीचे देश-विदेश के दर्जनों चर्चित फैशन ब्रांड के उत्पाद उपलब्ध होंगे। प्रतिष्ठान में Gucci, Armani, Diesel, Nike, Reebok, Puma और Adidas समेत कई नामी ब्रांड के कपड़े, फुटवियर और फैशन से जुड़े अन्य उत्पाद ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर पूरे दिन लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के प्रमुख स्थान पर नया फैशन आउटलेट खुलने से युवाओं और फैशन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए खरीदारी के विकल्प बढ़ गए हैं। आयोजकों के अनुसार, ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड के उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मल्टी-ब्रांड आउटलेट की शुरुआत की गई है।

शोरूम का उद्घाटन समाजसेवी कृष्ण नंद सिंह उर्फ छोटे सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि बक्सर जैसे शहर में आधुनिक फैशन ब्रांड का ऐसा आउटलेट खुलना स्थानीय लोगों के लिए सुविधाजनक होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि N Eleven Multi Fashion Brand Outlet शहर के युवाओं समेत सभी वर्ग के ग्राहकों की पसंद पर खरा उतरेगा। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग, व्यवसायी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह की मौजूदगी रही। अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान शोरूम परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। बक्सर में लगातार बढ़ती आधुनिक खरीदारी की मांग के बीच मल्टी-ब्रांड फैशन स्टोर की शुरुआत से ग्राहकों को नए विकल्प मिलने की उम्मीद है। खासकर युवाओं के लिए एक ही छत के नीचे Gucci, Armani, Diesel, Nike, Reebok, Puma, Adidas सहित दर्जनों ब्रांड की उपलब्धता आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।





