OTHERS

दो अधिवक्ताओं के निधन पर कल कोर्ट में रहेगा नो- वर्क 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बक्सर व्यवहार न्यायालय में कार्यरत दो अधिवक्ताओं का निधन हो गया। अधिवक्ताओं के निधन से पुरा अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं के निधन पर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

जिला अधिवक्ता संघ, बक्सर के महासचिव विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने बताया कि संघ के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य संतोष मिश्रा एवं शैलेन्द्र कुमार सिंह का निधन हो गया है यही दुःखद घटना अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शैलेन्द्र सिंह का पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रहा था दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा शोक-संवेदना व्यक्त करने के लिए कल दिनांक 03.09.2026 गुरुवार को व्यवहार न्यायालय, बक्सर में सभी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button