आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल के साथ दो को किया गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत शनिवार को रेल यात्रियों के सामान एवं मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आरपीएफ पोस्ट बक्सर द्वारा विशेष निगरानी एवं विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आरपीएफ बक्सर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को 02 चोरी के मोबाइल फोन के साथ स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।



आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि शनिवार को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्लेटफार्म पर जांच अभियान चला रही थी। उसी दौरान दो युवकों को पकड़ा। उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान ब्रह्मपुर थाना के रघुनाथपुर के स्व. शिवजी चौहान के पुत्र सुनील कुमार और आरा जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी अशोक पाण्डेय के पुत्र जितेन्द्र पांडेय के रूप में हुआ। आरपीएफ ने दोनों युवकों को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि बक्सर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में अपराध की रोकथाम हेतु लगातार सघन निगरानी एवं जांच अभियान जारी है।





