Accident

इटाढ़ी – धनसोई मार्ग पर सड़क दुघर्टना में युवक की मौत, घर में पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बक्सर – धनसोई मार्ग पर गोपीनाथपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मृतक युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी थाना क्षेत्र के इंदौर गांव के फुटन पासवान के पुत्र उपेन्द्र पासवान उम्र करीब 20 वर्ष बुलेट बाइक से गांव के तरफ जा रहा था। गोपीनाथपुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक की मौत मौके पर ही हो गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना इटाढ़ी थाना पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के पास मिले पहचान पत्र से उसके घर वालों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। इटाढ़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना की जांच कर घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button