पाथवेज वर्ल्ड स्कूल डुमरांव में पुस्तिका स्पेक्ट्रम का हुआ लोकार्पण

बीआर दर्शन | बक्सर
पाथवेज वर्ल्ड स्कूल डुमरांव की पुस्तिका स्पेक्ट्रम का लोकार्पण विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया।

पुस्तिका का लोकार्पण विद्यालय के निदेशक इंजीनियर आरबी सिंह इंजीनियर आर राघवन और प्रधानाध्यापक डॉ नेहा सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक इंजीनियर आरबी सिंह ने की, संचालन प्राचार्य डॉक्टर नेहा सिंह ने किया। स्वागत भाषण के बाद पुस्तिका का लोकार्पण किया गया इसके बाद लोगों के बीच पुस्तिका का वितरण किया गया।


इंजीनियर आर राघवन ने कहा बच्चों में अलग-अलग तरह की प्रतिभा होती है। बच्चों की उन प्रतिभाओं को ही निखारने का काम करना है। बच्चों को संस्कार से अलग नहीं करना चाहिए। हर बच्चा अपने स्वभाव एवं प्रकृति के अनुरूप ही अपनी मंजिल तय करता है। इस दौरान स्कूल प्रबंधक प्रिसिपल डॉ नेहा सिंह द्वारा ग्रीन डुमरांव क्लीन डुमरांव का संदेश दिया गया। तत्पश्चात विद्यालय में पौधारोपण किया गया।

विद्यालय की पुस्तिका बच्चों के द्वारा लिखी गई है नन्हे मुन्ने बच्चों में पुस्तिका की विभिन्न विचारों और रंगों से तैयार किया गया है बच्चों के मनोबल को देखते हुए , उनको उत्साहित करने के लिए सर्टिफिकेट और पुरस्कार प्रदान किया गया।ताकि उनका रुझान लेखन और नैतिक मूल्य में हो सके और बाकी बच्चे भी प्रेरित हो सके। भविष्य में अपनी लेखनी की ताकत को समझें और बहुत खूबसूरत तरीके से उल्लेख और व्याख्या कर सके।

सभा का समापन प्रिंसिपल डॉक्टर नेहा सिंह के द्वारा किया गया जिसमें पूरा विद्यालय परिवार हर्षोल्लास के साथ उपस्थित था।



