OTHERS

इस्कॉन द्वारा भव्य तरीके से मनाया गया नंदोत्सव

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन बक्सर सिटी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के पावन नंदोत्सव रविवार को भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर परिषद के पीछे स्थित निजी मैरेज हॉल में आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं दिव्य लीलाओं का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय हरिनाम संकीर्तन एवं कीर्तन के साथ हुआ। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य अभिषेक किया गया। भगवान को श्रद्धापूर्वक 108 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का मंचन भी किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण भक्तिमय कीर्तन, भगवान का अभिषेक, 108 भोग, नाटक एवं भव्य महाआरती रहा। महाआरती के दौरान पूरा वातावरण हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे / हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे के पवित्र महामंत्र से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने परिवार सहित भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस्कॉन बक्सर सिटी की ओर से कहा गया कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में भक्ति, प्रेम, सद्भाव, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय सनातन संस्कृति प्रचार प्रसार करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button