CRIME

एक पिस्टल, दो कट्टा और 15 गोली के साथ एक गिरफ्तार, बदला लेने के लिए जुटाए थे हथियार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

टाउन थाना क्षेत्र के शिवपुरी मुहल्ले अपराधिक वारदात को अंजाम देने के नीयत को पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा और 15 गोली के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया। मामले में फरार युवकों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि  सूचना मिली कि शिवपुरी मोहल्ले में वरूण मिश्रा नाम का एक व्यक्ति अपने भाईयों के साथ मिलकर आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इनके पास हथियार भी है। एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु शिवपुरी मुहल्ले में वरूण मिश्रा के घर छापामारी की गई। इस दौरान एक व्यक्ति भागता हुआ दिखाई दिया जिसकी पहचान वरूण मिश्रा के रूप में की गई। घर के अंदर शिवानंद मिश्रा तथा प्रिंस मिश्रा उपस्थित पाये गये। घर की तलाशी ली गई तो वहां से 01 देसी पिस्तौल, 02 देसी कट्टा तथा 15 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। बरामद हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर शिवानंद मिश्रा उर्फ पहाड़ी मिश्रा द्वारा बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व बबली दूबे के साथी के साथ मारपीट के क्रम में प्रिंस की हड्डी टूट गई थी, उक्त घटना का बदला लेने के उद्देश्य से हथियार लाया गया था। उक्त जानकारी के बाद हथियार समेत शिवानंद मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अन्य की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में सदर एसडीपीओ गौरव पाण्डेय, टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार, पु०अ०नि० राजीव रंजन कुमार, पु०अ०नि० गुड्डी कुमारी के साथ डीआईयू टीम और टाउन थाना के जवान थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button