शहर में बाइक की डिक्की ताेड़ उचक्काें ने उड़ाया 20 हजार रुपए

बीआर दर्शन | बक्सर
बैंक से पैसा निकाल घर जा रहे युवक के बाइक की डिक्की ताेड़ उचक्काें ने 20 हजार रुपए उड़ा लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस काे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नदांव गांव के सुमेश्वर प्रसाद शुक्रवार काे पैसे की निकासी के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे थे। उन्हाेंने एसबीआई से 50 हजार रुपए की निकासी किया। बैंक से उन्हें साै-साै के पांच गड्डी मिला था। साै-साै के तीन गड्डी उसने अपने पैंट के पाॅकेट में और दाे गड्डी बाइक की डिक्की में एक प्लास्टिक के थैला में रख कर डाल दिया। इसके बाद पीपी राेड स्थित एक ठेला पर जुस पीने के बाद प्रखंड कार्यालय पहुंचा। प्रखंड कार्यालय से कार्य कर लाैटा ताे उसे डिक्की टुटने का आभास हुआ। जब उसने देखा ताे डिक्की टुटा हुआ है और उसमें रखा प्लास्टिक का थैला गायब है। प्लास्टिक के थैले में रखा 20 हजार रुपए भी गायब थे। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस काे दी। पुलिस सूचना मिलते ही मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने एक महिला और एक युवती पर अशंका जताया। उसने पुलिस काे बताया कि जब जुस पी रहा था ताे एक महिला और युवती उसकी बाइक के समीप संदिग्ध रुप से देखी गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।