CRIME

फाइनल मैच में पटना से भिड़ेगी फ़ैज़ एकादश की टीम, मुजफ्फरपुर को चार विकेट से हराया 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

अंतर्राज्यीय फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को ऐतिहासिक किला मैदान में मुजफ्फरपुर और मेजबान फैज एकादश के बीच खेला गया।सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ साइबर डीएसपी अविनाश कुमार कश्यप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा गेंद को बल्ले से हिट करके किया। उनके साथ सेठ छन्नू लाल, डॉ श्रवण तिवारी, संजय राय, नियमतुल्लाह फरीदी, ओमजी यादव, दुर्गा वर्मा, फसीह आलम मौजूद थे।

बक्सर के कप्तान फरह अंसारी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम 20.3 ओवर में अपने सभी विकेट होकर 140 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जिसमें आदित्य ने सर्वाधिक 37 रन, आदर्श ने 26, अरविंद ने 22, मयंक कुमार ने 21 तथा अतुल प्रियंकर ने 12 रनों का योगदान किया। बक्सर की तरफ से सर्वाधिक विकेट अर्णव किशोर ने तीन विकेट, फरह अंसारी एवं दीपक ने दो-दो विकेट तथा विकास पटेल ने एक विकेट प्राप्त किया। दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

कठिन परिश्रम के बदौलत बक्सर हासिल की जीत: 

 

141 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए फैज एकादश बक्सर की टीम एक समय 89 रन पर 6 विकेट खोकर मुश्किल में थी। लेकिन सातवें विकेट पर 52 रन की साझेदारी, जिसमें अमरेंद्र तिवारी ने नबाद 34 रन तथा अंकित सिंह के 31 नबाद की बदौलत लक्ष्य हासिल का कर लिया। इनके अलावे कुंदन वर्मा 37, हृदयानंद ने 19 और अर्णव ने 11 रनों का योगदान किया।

अर्णव किशोर को दिया गया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार:

मुजफ्फरपुर की तरफ से आदर्श पाराशर तथा विक्की रंजन ने दो-दो जबकि मयंक तथा शोभित में एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार फैज एकादश बक्सर ने मुजफ्फरपुर को 18.2 ओवर में ही चार विकेट से पराजित कर फाइनल में स्थान बना लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बक्सर के अर्णव किशोर को रवीश कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह की तरफ से दिया गया।

मैच में अंपायर राजेश कुमार यादव तथा संजीव तिवारी, ऑनलाइन स्कोरर अमन फरीदी तथा ऑफलाइन स्कोरिंग रणधीर सिंह एवं नारायण ने की। विक्की जयसवाल तथा अनुराग श्रीवास्तव कमेंट्री कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मैच के दौरान आयोजन समिति के सदस्य इमरान फरीदी, मनीष पासवान, राकेश महतो, बबलू बाली, पप्पू चौबे, रोहित सिंह, हरे राम पासवान, दिनानाथ ठाकुर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button