एसपी के पिता का हुआ निधन, समाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शाेक

बीआर दर्शन | बक्सर
एसपी मनीष कुमार के पिता का निधन मंगलवार की देर रात सरकारी अवास पर हाे गया। निधन की सूचना मिलते ही जिले के समाजिक कार्यकर्ता एसपी अवास पर पहुंच शाेक जताया। वहीं बुधवार काे श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
बेगुसराय के रहने वाले मनीष कुमार वर्तमान में जिला में एसपी के पद पर तैनात है। उनके पिता जगदीश प्रसाद की उम्र लगभग 90 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उनकी तबीयत कुछ दिनाें से खराब चल रहा था। स्व. जगदीश प्रसाद के तीन पुत्र और दाे पुत्री हैं। बुधवार काे श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। एसपी के भाई रजनीश कुमार उर्फ मंटू ने मुखाग्नि दिया। श्मशान घाट पर पूजारी पाेंगा बाबा ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया वहीं लाल माेहर डाेम ने मुखाग्नि के लिए अग्नि दिया। माैके पर एसडीएम धीरेन्द्र मिश्रा, सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के साथ सभी थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी माैजूद थे। एसपी के पिता के निधन पर सदर विधायक संजय तिवारी, जदयू नेता संजय सिंह राजनेता, संजय सिंह, कमलेश पाल, टुनटुन यादव समेत कई समाजिक कार्यकर्ताओं ने शाेक जताया।