Accident

दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में बक्सर की महिला की मौत, शादी में होना था शामिल

 

बीआर दर्शन | बक्सर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए भगदड़ में बक्सर की एक महिला की मौत हो गई। महिला जिला के नया भोजपुर के स्व. रविंद्र सहाय की पत्नी आशा देवी है। मृतक महिला अपने पुत्र के साथ भांजा की शादी में शामिल होने डुमरांव आ रही थी। महिला को सिमरी प्रखंड के राजापुर जाना था।

मृतक महिला आशा देवी के देवर बीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया की भाभी की मौत की सूचना भतीजा अनुभव सहाय ने फोन कर के दी है। उन्होंने बताया की मेरे बड़े भैया रविंद्र सहाय के निधन के बाद भाभी अपने बेटों के साथ दिल्ली के नोएडा एक्सटेंशन इलाके में रहती थी। जिन्हे सिमरी थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव के पुत्र हमलोगों के भगिना दीपेश श्रीवास्तव की शादी में 17 फरवरी को शामिल होना था। महिला ट्रेन पकड़ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी और प्लेटफॉर्म पर जाने के दौरान भगदड़ हो गयी। जिसमे वे गिर गयी और मौत हो गयी है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वही भगिना के शादी वाले घर में भी मायूसी छा गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button