CRIME

सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले राजपुर प्रखंड प्रमुख के पति गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जिले के राजपुर प्रखंड के प्रमुख पति गुड्डू कमकर को पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी राजपुर और धनसोई थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई के तहत दुल्फा गांव से की गई।

मामले में मिली जानकारी के  मुताबिक 7 सितंबर को राजपुर में आयोजित जनता दरबार के दौरान प्रखंड प्रमुख मंजू देवी के पति गुड्डू कमकर ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धर्मवीर भारती के कार्यालय में प्रवेश कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। इस दौरान, गुड्डू कमकर ने एमओ के साथ अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धर्मवीर भारती ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राजपुर थाना में गुड्डू कमकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस गुड्डू कमकर की तलाश में थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए राजपुर और धनसोई थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए प्रमुख पति गुड्डू कमकर को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button