Uncategorized

भाड़ा पर जाइलो वाहन लेकर फरार होने के दो आरोपी गिरफ्तार

डुमरांव से भाड़ा पर जाइलो वाहन लेकर हुए थे फरार औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार

प्रतिकात्मक फोटो

बीआर दर्शन। बक्सर

भाड़ा पर वाहन लेकर भागने वाले गिरोह के दो सदस्यों को औद्योगिक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस वाहन के बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही है।

औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि डुमरांव के सौरव कुमार भाड़े पर जाइलो वाहन चलाते है। पिछले दिनों कुछ लोगों ने भाड़ा देने के नाम पर उनका वाहन सट्‌टा पर लिया। औद्योगिक थाना क्षेत्र में आरोपितों ने चालक को चकमा देकर वाहन लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले को लेकर स्थानीय थाना में नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने जांच कर बड़की सारीमपुर के पिंटु कोहार और बरुना गांव के राजा यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से वाहन को लेकर पूछताछ की गई। दोनों आरोपितों ने वाहन को तिसरे एक अन्य को दे दिया है। पुलिस वाहन के बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि तिसरा अभी फरार चल रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर वाहन के बरामदगी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button