किसान आंदाेलन के दाैरान हिंसक झड़प के बाद 5 महिला समेत 27 गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
चाैसा पावर प्लांट के पास हुए झड़प के बाद पुलिस ने ताबड़ताेड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अबतक 5 महिलाओं समेत 27 लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी लाेगाें काे पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद काेर्ट में प्रस्तुत किया। काेर्ट के आदेश पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बुधवार काे सुबह में सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम विभिन्न मांगाें काे लेकर धरना दे रहे किसानाें काे आदर्श आचार संहिता के कारण हटाने के लिए पहुंचे थे। इस दाैरान पुलिस और धरना दे रहे किसानाें के बीच झड़प हाे गई। कहा जा रहा है कि किसानाें के बीच बैठे कुछ असामाजिक तत्वाें के द्वारा पुलिस पर पथराव और फायरिंग की घटना काे अंजाम दिया गया। जिसके कारण कुछ पुलिसकर्मी चाेटिल हाे गए थे। इसके बाद पुलिस ने गांव में जमकर तांडव मचाया। पुलिस ने ग्रामीणाें काे जमकर पीटा। वहीं कई लाेगाें काे गिरफ्तार भी किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राज किशाेर राजभर, सर्वा चाैहान, बब्लु नट, संताेष नट, अनित नट, पवन नट, दिनेश नट, महेन्द्र राय, अभिमन्यू राय, अंबिका राय, मिटेल कुमार राजभर, सीमा देवी, लक्ष्मीना देवी, काशी सिंह, आशा देवी, माना देवी, सुबली देवी, नागेन्द्र तिवारी, रजनी सिंह, राजेन्द्र सिंह, मुद्रिका चाैधरी, राजन कुमार सिंह, चंद्रभूषण तिवारी, प्रदीप तिवारी, ऋषिकेश उपाध्याय, संजय तिवारी और माेहन चंद्र चाैधरी काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी काे मेडिकल जांच के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए काेर्ट में भेज दिया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी काे आवश्यक कार्रवाई के लिए काेर्ट में उपस्थित कराया गया। काेर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपनाे के बारे में जानने के लिए रात भर दाैड़ते रहे परिजन
पुलिस और किसान के बीच हुए झड़प के बाद पुलिस ने कुछ लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लाेग कैसे है और कहां है इसे जानने के लिए उनके परिजन पूरी रात परेशान रहे। एक ग्रामीण ने बताया कि कई लाेग पुलिस के मार से जख्मी भी हुए थे, जिन्हे पुलिस अपने साथ ले गई थी। उनकी हालत कैसी है इसे जानने के लिए परिजन परेशान रहे।