नाच में पिस्टल लहराते युवक गिरफ्तार, छह गोली बरामद
राजपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में आई थी बरात नाच के दौरान लहरा रहा था पिस्टल, गया जेल

बीआर दर्शन। बक्सर
नाच के दौरान हथियार लहराते हुए दबंगई दिखाना एक युवक को महंगा पड़ गया। राजपुर थाना पुलिस ने बहुआरा गांव से पिस्टल और गोली के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस पूछताछ के बाद युवक को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।
एसडीपीओ गाोरख राम ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में शादी समारोह चल रहा था। समारोह में बरात के मनोरंजन के लिए नाच का कार्यक्रम चल रहा था। सोमवार की सुबह नाच कार्यक्रम में गांव के ही जितेन्द्र सिंह का पुत्र ओम प्रकाश पिस्टल लेकर लहरा रहा था। ग्रामीणों की इसकी सूचना पुलिस को दिया। राजपुर थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी किया गया। इस दौरान युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक के पास से एक पिस्टल और छह गोली बरामद किया गया। बताया जाता है कि युवक गांव में अपनी धाक जमाने की नीयत से पिस्टल लहरा रहा था। गुप्त सूचना मिलते ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गििरफ्तार युवक के अपराधिक इतिहास को पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। पुलिस युवक से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।