चोरी के मोबाइल के साथ दो उचक्को को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
रेलवे सुरक्षा बल बक्सर की टास्क टीम रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सक्रिय होकर मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में जुटी है। इसी क्रम में शनिवार को RPF ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान के दौरान टास्क टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष नोनिया (20 वर्ष), पिता स्व. भुटकोरी नौनिया, निवासी नटुआ टोला, रघुनाथपुर, थाना ब्रह्मपुर, जिला बक्सर के रूप में हुई है। बरामद मोबाइल के संबंध में पूछताछ के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया।


इसके बाद दोपहर 1:30 बजे हिमगिरी एक्सप्रेस की जांच के दौरान आरपीएफ टीम ने एक अन्य युवक को चोरी किए गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विक्की कुमार (20 वर्ष), पिता स्व. धर्मनाथ यादव, निवासी बड़की सारिमपुर, वार्ड संख्या-07, थाना औद्योगिक, जिला बक्सर के रूप में हुई है। विक्की कुमार पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए उससे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि मोबाइल चोरी से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके। गिरफ्तारी टीम में में SI विजेंद्र मुवाल, सिपाही SNS यादव, सर्वेश यादव, राजमुकुल कुमार तथा का दीपक कुमार शामिल रहे।





