CRIME

पति की हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार, पुलिस ने भेज दिया जेल

2 अक्टूबर 2022 को घर में मिला था छठु का लहूलुहान शव पत्नी ने कराई थी अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज, हुई गिरफ्तार 

प्रतिकात्मक फोटो

बीआर दर्शन | बक्सर

शहर के मठिया माेहल्ले में हुए छठु राम के हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पत्नी रीता देवी काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

घर के अंदर मिला था छठु का लहूलुहान शव

 

मठिया माेहल्ले के छठु राम का शव 2 अक्टुबर काे उसके ही घर में मिला था। शव के चेहरे पर किसी हार्ड वस्तु से मारने के निशान मिला था। घटना के बाद पुलिस ने शव काे कब्जे में कर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की पत्नी रीता देवी ने अज्ञात के खिलाफ टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। पाेस्टमार्टम और घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने मृतक के पत्नी पर ही हत्या की अशंका जतानी शुरु कर दी। पुलिस ने उसकी पत्नी और पुत्री से अलग-अलग पूछताछ किया। पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आ गई। छठु की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पत्नी रीता देवी काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रीता देवी का प्रेम प्रसंग किसी के साथ चल रहा था। जिसमें उसका पति बाधक बन रहा था। बाधक बनने पर उसने अपने पति काे ही रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया। माैका देखकर 2 अक्टूबर काे अपने ही घर में पत्थर से मार उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी ने मृतक के दाेस्त के साथ एक दिन पूर्व झगड़ा हाेने की बात पुलिस काे बताते हुए बरगलाने का प्रयास करती रही। हालांकि पुलिस ने साक्ष्य और अन्य बिंदुओं पर जांच करते हुए पत्नी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button