CRIME

धनसोई में नहर किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

धनसोई थाना क्षेत्र के मनिया गांव के समीप शुक्रवार की सुबह नहर किनारे बाइक के साथ एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के दुल्फा गांव निवासी श्रीनिवास कुशवाहा के पुत्र गोल्डन कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की नजर नहर किनारे बाइक के साथ पड़े युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही धनसोई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव के आसपास सरसों तेल, मसाला, प्याज, लहसुन समेत अन्य किराना सामान प्लास्टिक में बिखरा हुआ मिला, जिससे घटनास्थल पर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। युवक का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया गया है।

धनसोई प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचने वाली है। फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस हादसा समेत अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवक की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button