OTHERS

गुप्ताधाम जाने के दाैरान रामरेखा घाट के समीप चक्कर खाकर गिरी महिला, हुई माैत

 

बीआर दर्शन | बक्सर

गुप्ता धाम जाने के लिए घर से निकली महिला की माैत बक्सर रामरेखाघाट पर स्नान करने जाने के दाैरान हाे गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनाें का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार काे श्रद्धालुओं की टाेली गुप्ता धाम जाने के लिए निकली थी। उसी दाैरान राजपुर के लाेग से निजी वाहन से गुप्ता धाम जाने के लिए निकले। उक्त टाेली में बलिया के किशाेर कुमार की पत्नी सुनरवासी देवी भी गुप्ता धाम जाने के लिए अपने मायके राजपुर से सवार हुई थी। गुप्ता धाम जाने से पूर्व सभी लाेग गंगा स्नान करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित रामरेखा घाट पहुंचे। रामरेखा घाट पर सभी लाेग गंगा स्नान करने जाने के लिए वाहन से उतर रहे थे। उसी दाैरान सुनरवासी देवी काे चक्कर आ गया। चक्कर आने से महिला माैके पर गिर पड़ी। महिला काे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही महिला की माैत हाे गई। चिकित्सकाें की मानें ताे चक्कर आने से गिरने के दाैरान महिला के सिर में गंभीर चाेट लगने से मृत्यु प्रतित हाे रहा था। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। मृतका के मायका राजपुर और ससुराल में मातम पसर गया। परिजन शव लेकर अपने साथ चले गए। टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की घटना की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button