CRIME

दहेज में बाइक और चेन के लिए विवाहिता काे घर से निकाला

 

बीआर दर्शन | बक्सर

दहेज में बाइक और साेना के चेन के लिए ससुराल वालाें ने मारपीट कर विवाहिता काे घर से निकाल दिया। मामले में पीड़िता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिकराैल थाना क्षेत्र के इटाैन्हा गांव के श्रीकृष्ण सिंह की पुत्री सरिता की शादी 3 मार्च 2020 काे स्थानीय थाना के धनेजा गांव के रघुबर सिंह के पुत्र शिवकुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक और साेना के चेन काे लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। दहेज में बाइक और चेन नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने विवाहिता काे मारपीट कर 10 फरवरी 2024 काे घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह से अपने मायके पहुंची। विवाहिता ने घटना की सूचना अपने माता-पिता काे दिया। मामले काे लेकर विवाहिता के मायके वालाें के द्वारा समझाैता का प्रयास किया गया। समझाैता नहीं हाेने पर विवाहिता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। विवाहिता ने मामले काे लेकर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button