रेडक्रास सोसाइटी ने जरुरतमंदों के बीच वितरित किया कंबल

बीआर दर्शन | बक्सर
अंग्रेजी नव वर्ष के प्रथम दिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी बक्सर के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। सोसायटी मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली है संस्था है।


अनुमंडल पदाधिकारीअविनाश कुमार एवं समिति के सुरेश अग्रवाल, उप चेयरमैन सौरव तिवारी, सचिव डॉ श्रवण तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, ब्लड बैंक प्रभारी सचिन कुमार एवं स्कूटी कमेटी के वरीय सदस्य सत्येंद्र सिंह, कार्यालय सहायक अवधेश ने नाथ बाबा एवं बक्सर में नहर किनारे झुग्गी झोपड़ियां में रहने वाले लोगों को कंबल का वितरण किया गया। यह बीते दिनों से कार्य चल रहा है और आगे अभी ठंड के प्रभाव को देखते हुए या सेवा किया जाता रहेगा। इसके साथ ही लोगों से अभी अपील किया जा रहा है की मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों को अगल-बगल के लोगों को चिन्हित कर कृतपुरा में हो रहे आंख के ऑपरेशन को सफल बनाने में अपने से जुड़े लोगों को वहां भेजने हेतु समिति के द्वारा जागरूक भी किया गया।





