CRIME

अवैध संबंध का खुला राज तो प्रेमी संग मिल देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या, महिला गिरफ्तार

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में गुरुवार को दोपहर अवैध संबंध का खुलासा होने के डर से एक महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान स्थानीय गांव निवासी पप्पू सिंह की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हत्याकांड के 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर है। पुलिस ने इस मामले में मृतका की देवरानी सीमा देवी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी कथित प्रेमी उपेंद्र सिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पप्पू सिंह की पत्नी सुनीता देवी के करंट लगने से मौत की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जब शव का पंचनामा कर रही थी तो उसके गले दबाने जैसा निशान दिखाई दिया। स्थानीय पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक जांच में हत्या का अंदेशा होने पर पुलिस ने पुलिस ने परिजनों से कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि मृतका की देवरानी सीमा देवी का अपने पड़ोसी उपेंद्र सिंह के साथ कथित रूप से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी सुनीता देवी को हो गई थी। बताया जाता है कि इस बात के उजागर होने के डर से दोनों ने मिलकर सुनीता को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना को दूसरा रूप देने की कोशिश की। इसके तहत कमरे में लगे बिजली के तार को तोड़कर बेड तक पहुंचाया गया और करंट लगने से सुनीता की मौत होने का शोर मचाया गया, ताकि हत्या को दुर्घटना का रूप दिया जा सके। हालांकि, पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा हो गया। डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन ने हत्याकांड के उद्भेदन और एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी उपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button