CRIME

वारंटी सोनू और मोनू को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो जख्मी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

शहर के बुधनपुरवा मोहल्ले में मंगलवार की रात वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची टाउन थाना पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में एक सब इंस्पेक्टर का हाथ टूट गया, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नगर थाना पुलिस पुराने वारंटी सोनू यादव और मोनू यादव को गिरफ्तार करने बुधनपुरवा पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। हमले में टाउन थाना के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वहीं पुलिसकर्मी धीरज कुमार को भी चोटें आईं। किसी तरह पुलिसकर्मी वहां से निकलकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों का इलाज कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं धीरज कुमार का इलाज सदर अस्पताल में ही किया गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी ली। हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। टाउन थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि वारंटी सोनू यादव और मोनू यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बुधनपुरवा गई थी। इसी दौरान टीम पर हमला हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है और हमले के आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button