CRIME

नहर से अज्ञात युवक का मिला शव शव, हत्या की आशंका

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

बासुदेवा थाना क्षेत्र के डुमरांव नहर लाइन मार्ग पर कुलमनपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला । शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए पुराना सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में शव पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे जख्म मिले हैं। इससे युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

शव का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। कई दिनों तक पानी में पड़े रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नहर में फेंक दिया गया। थानाध्यक्ष विकास चंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को सूचना भेजी गई है। गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button