राजपुर में खनन विभाग की टीम पर हमला, चले ईंट – पत्थर
राजपुर थाना क्षेत्र के रोहनीभान के समीप जांच कर रही थी टीम झाड़ियों में छुप टीम पर चलाने लगे ईंट- पत्थर, भागकर बचाई जान
बीआर दर्शन। बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र में खनन विभाग की टीम पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। सोमवार को लाल बालू ले जा रहे ट्रकों के निरीक्षण के लिये राजपुर थाना क्षेत्र के रोहनीभान गांव के पास पहुंचे हुए थे। हमले में खनन विभाग की वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। टीम के अधिकारी ने घटना की सूचना राजपुर थाना को दिया है। अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि मामले में देर शाम तक एफआईआर दर्ज नही हुआ था।
मिली जनकारी के अनुसार सोमवार की सुबह खनन अधिकारी आकाश कुमार अपने तीन जवान के साथ निरीक्षण के लिए राजपुर थाना क्षेत्र के देवलपुल की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान रोहिणभान के आगे कुछ अज्ञात लोगों ने झाड़ी से अचानक ईट चलाना शुरू कर दिए। जिसमे स्कार्पियो का पिछला लाइट क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि एक ईंट आकाश कुमार के सिर को छूती हुई निकल गई। जिसके बाद वह कैमूर जिले की तरफ भाग अपनी जान बचाई है।
खनन अधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि रोहिणभान के आगे वाहन रोक कर ट्रको का निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान झाड़ियों से कुछ लोगो ने ईट चलाना शुरू कर दिया। जिसमें खनन अधिकारी के सर पर घाव लगा जबकि एक जवान के पैर में थोड़ा चोट लगा है। हालांकि घाव गम्भीर नहीं है,लेकिन इस प्रकार का हमला गम्भीर माना जा रहा है। इसको लेकर खनन अधिकारी ने स्थानीय थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही।