Accident

दो अलग-अलग घटनाओं में 11 वर्षीय बच्चा समेत दो की मौत, पसरा मातम

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जिले में रविवार को दो थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग घटनाओं में 11 वर्षीय बच्चा समेत दो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पहली घटना सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में हुई। यहां खेलते समय 11 वर्षीय बालक कुएं में जा गिरा। दूसरी घटना धनसोई थाना क्षेत्र के धोबही गांव में हुई, जहां स्नान करने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मिश्रवलिया गांव में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान गुड्डू यादव का पुत्र दौड़ते समय कुएं में गिर गया। बरसात के कारण कुएं में पानी अधिक था। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन समय रहते बालक को बाहर नहीं निकाला जा सका। करीब 11 बजे हुई घटना के बाद दोपहर ढाई बजे उसका शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, धनसोई थाना क्षेत्र के धोबही गांव में प्रेमचंद सिंह (49) स्नान कर रहे थे। इसी दौरान बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया। उन्हें बचाने पहुंचे एक व्यक्ति को भी बिजली का झटका लगा। परिजन प्रेमचंद को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन राजपुर के आगे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक के हाथ पर जलने का निशान मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों घटनाओं के बाद संबंधित गांवों में मातम पसरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button