Accident

तेज रफ्तार थार के चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क जाम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

एनएच 922 पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एनएच 922 को करीब पांच घंटे तक जाम रखा। बाद में पीएनसी कंपनी द्वारा मुआवजे की घोषणा के बाद जाम हटाया गया। मृतक की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच गांव निवासी राम प्रवेश सिंह के 40 वर्षीय पुत्र दीनबंधु कुमार के रूप में हुई है। दीनबंधु पीएनसी कंपनी के तहत एनएच 922 के डिवाइडर पर लगी झाड़ियों की देखभाल करते थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर वह खाना खाकर ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी कृष्णाब्रह्म अंडरपास से लगभग 100 मीटर आगे एक तेज रफ्तार थार ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कृष्णाब्रह्म के साथ नया भोजपुर और ब्रह्मपुर थाने की पुलिस टीम, तथा सर्किल इंस्पेक्टर ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजन और ग्रामीण दो लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। शाम करीब पांच बजे पीएनसी कंपनी ने तत्काल 50 हजार रुपये का चेक दिया और शेष डेढ़ लाख रुपये एक सप्ताह में देने का आश्वासन दिया।

जाम हटने के बाद कृष्णाब्रह्म पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कृष्णाब्रह्म के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button