छात्रा से दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपित शिक्षक ब्रह्मपुर से गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बीआर दर्शन | बक्सर
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नथुनी अहीर का डेरा मध्य विद्यालय से जुड़े नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म और वीडियो बनाए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार को ब्रह्मपुर से गिरफ्तार कर ली है। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ने अरविंद कुमार की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक मामले में एक अन्य शिक्षक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, कथित वीडियो और आरोपों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

बता दें कि इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इमाम अली अंसारी को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पुरे घटनाक्रम के कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस हर बिंदु पर बारिकी से जांच कर रही है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल जांच भी कराई है। मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।





