चोरी के मोबाइल एवं ब्लेड के टुकड़े के साथ दो गिरफ्तार गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
रेलवे सुरक्षा बल बक्सर के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत गठित विशेष टीम द्वारा बक्सर रेलवे स्टेशन पर सघन जांच एवं निगरानी अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में सब इंस्पेक्टर विष्णु शंकर ओझा , सब इंस्पेक्टर विजेंद्र मुवाल, आरक्षी श्याम नारायण सिंह यादव एवं आरक्षी सोनालाल यादव की संयुक्त टीम द्वारा दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी के मोबाइल फोन एवं ब्लेड के टुकड़े के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान उमेश राय, पिता सुरेंद्र राय, ग्राम चिलहर, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर तथा तनु कुमार सिंह, पिता अनिल कुमार सिंह, थाना नगर, जिला बक्सर के रूप में हुई।पूछताछ में दोनों व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल एवं अन्य सामान की चोरी करने तथा ब्लेड की सहायता से जेब काटने का काम करते हैं। दोनों के पास से चोरी का मोबाइल फोन एवं ब्लेड का टुकड़ा बरामद किया गया।


गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सुपुर्द कर सौंप दिया गया।





