CRIME

किशोरी से दुष्कर्म, 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपी गिरफ्तार 

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। सोमवार को पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर गांव के ही दो नामजद युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छापेमारी में जुट गई। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाने में दिए गए आवेदन में किशोरी की मां ने बताया कि गत 17 जुलाई को दो युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर डुमरांव ले आए थे। जहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी शुभम आर्य ने डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी इरफान और सुमित को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के साथ डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, एसआई प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी, बबीता कुमारी, डीआईयू टीम और डुमरांव थाना पुलिस बल के जवान थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button