किला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए ने दिखाई एकजुटता, विपक्ष पर बरसे

बीआर दर्शन | बक्सर
किला मैदान में आयोजित विराट एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाने की हुंकार भरी। इस दौरान नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
राजद में केवल परिवार के लोगों को मिलता है स्थान:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि जनआंकाक्षाओं के अनुरूप काम करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि आमजनों के कल्याण और हित को सर्वोपरि रखकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने राजद पर चुटकी लेते हुए कहा कि यहां परिवार के लोगों को ही केवल स्थान मिलता है और यहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है और कार्यकर्ताओं को ही संगठन से लेकर सरकार तक दायित्व निर्वहन का अवसर मिलता है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही एनडीए का असली बल है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न नीति है और न नियत है। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार में आज बड़ी कंपनियां अपना उद्योग लगाने के लिए लालायित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब अपहरण का उद्योग नहीं बल्कि उद्योगपति यहां उद्योग धंधे स्थापित कर रहे हैं।
हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह और रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने भी एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वक्ताओं ने कहा जिस तरह एनडीए को समर्थन मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि बिहार के लोगों ने तय कर लिया है कि यहां के लोगों को अब राजद का शासनकाल नहीं चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री संतोष निराला, भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, राधा चरण सेठ, जीवन कुमार, अंजुम आरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सिद्धांर्थ शंभू, चंदन सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा अशोक लोजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, हम के अध्यक्ष बलिराम कुशवाहा ने सम्बोधित किया। स्वागत भाषण राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा ने किया। मौके पर रामबिहारी सिंह, सीता राम सिंह, संजय सिंह राजनेता, मनोज पाण्डेय, प्रदीप राय, राज किशोर कुशवाहा, परशुराम ततावा, रानी चौबे, अमित पाण्डेय, विजय मिश्रा, राम कुमार सिंह, भोला सिंह, राजवंश सिंह, राणा सिंह, केदारनाथ तिवारी, वर्षा पाण्डेय, कृष्ण कुमार सिंह, पुनीत सिंह, निर्भय राय, पूनम रविदास, इंदु देवी, पंकज राम, विंध्याचल पाठक, राजेश सिन्हा, लक्ष्मण शर्मा, शिवजी खेमका, सौरभ तिवारी, इंद्रलेश पाठक, सुनील सिंह, धनंजय राय मौजूद थे।
भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत:
भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडेय के नेतृत्व में गोलंबर पर एनडीए के घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मौके पर धनंजय मिश्रा, अभिनंदन सिंह, सौरभ चौबे, अनुराग श्रीवास्तव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से प्रदेश अध्यक्षों पर फूलों की बारिश कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एनडीए के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।