OTHERS

55 हाेमगार्ड के जवान हुए सेवानिवृत, दी गई सामुहिक विदाई

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जिला में तैनात 55 हाेमगार्ड के जवान एक साथ सेवानिवृत हाे गए। सेवानिवृत कर्मियाें काे हाेमगार्ड कार्यालय में समाराेह आयाेजित कर विदाई दी गई। सभी जवानाें काे प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। विदाई समाराेह में सेवानिवृत कर्मियाें की आंखे भर गई।

जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में तैनात 55 हाेमगार्ड के जवान एक साथ सेवानिवृत हाे गए। उनके सम्मान में शुक्रवार काे बिहार हाेमगार्ड कार्यालय में विदाई समाराेह का आयाेजन किया गया। विदाई समाराेह में जिला समादेष्टा बिहार की रक्षा वाहिनी सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनाेद कुमार ने यादव ने सभी काे प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इस दाैरान उन्हाेंने सेवानिवृत जवानाें का हाैसला अफजाई करते हुए कहा कि अब तक विभाग के लिए ईमानदारी से कार्य करते रहे अब परिवार के साथ रहना है। जवान कभी रिटायर नहीं हाेता है। विभाग की सेवा के बाद जवान रिटायर हाेने के बाद समाज की सेवा करते है। हाेमगार्ड के जवान विपरित परिस्थितियाें में अपने कार्य काे ईमानदारी पुर्वक निर्वहन करते हैं। सभी रिटायर हाेमगार्ड के जवान विभिन्न थाना के साथ विभागाें में तैनात थे। शुक्रवार काे सामुहिक विदाई समाराेह के दाैरान रिटायर जवानाें ने भी सेवाकाल के दाैरान अपनी खट्टी-मिट्ठी यादाें काे साझा किया। कंपनी कमांडर सत्येन्द्र मालाकार, भाेला रजक और हरेन्द्र सिंह ने सेवानिवृत जवानाें का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। विदाई समाराेह के दाैरान सेवानिवृत जवानाें की आंखे डबडबा गई। साथी जवानाें ने जवानाें काे विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button