CRIME

बड़ी कार्रवाई : जमीन विवाद के मामले में 50 हजार रुपये घूस लेते एएसआई गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर

निगरानी विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला में बड़ी कार्रवाई की गई है। निगरानी की टीम ने जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में विपक्षी पक्ष को बचाने के नाम पर 50 हजार रुपये कथित रिश्वत लेने के आरोप में ब्रह्मपुर थाने के एएसआई नीरज कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद के एक मामले में एएसआई नीरज कुमार पर विपक्षी पक्ष को बचाने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। इसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने निर्धारित कार्रवाई के दौरान एएसआई को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। हालांकि निगरानी टीम द्वारा विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। निगरानी की कार्रवाई के बाद थाना में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button