CRIME

दरवाजे के पास खड़े युवक को मनबढ़ ने मारी गोली, जख्मी पटना रेफर 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के रहने वाले वाले अनूप कुमार (22) को गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी। घटना शुक्रवार की रात आठ बजे के आसपास की है। जख्मी युवक को परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच में पाया कि गोली उसके पीठ में लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को तत्काल पटना रेफर कर दिया गया।

मुफस्सिल थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लालगंज गांव में एक युवक को किसी के द्वारा गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस घटना को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ कर रही हैं। जख्मी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम जांच कर रही है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों की मानें तो गांव के एक युवक ने ऐसा किया है। जो स्वभाव से मनबढ़ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button