Uncategorized

शहर में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

टाउन थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात करीब आठ बजे हुई। नाबालिग छात्रा नगर थाना क्षेत्र स्थित सोन नहर कॉलोनी में खाना पहुंचाने जा रही थी। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे जबरन एक सुनसान और खंडहरनुमा स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया।

किसी तरह घर पहुंचने पर छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन बुधवार देर रात टाउन थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक इंटर का छात्र बताया जा रहा है।

टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button