Accident

शादी टूटने के बाद से था मानसिक रूप से परेशान युवक का फंदे से लटका मिला शव 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव में बुधवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान स्वर्गीय राम अवतार शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र सुदामा शर्मा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए। सुबह करीब सात बजे तक सुदामा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

घटना की सूचना पर स्थानीय चौकीदार मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया। अंदर सुदामा का शव छत की कुंडी से फंदे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की मानें तो सुदामा की शादी करीब पांच वर्ष पहले रौनी गांव में हुई थी। करीब दो वर्ष पहले उनका तलाक हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहते थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उनका छोटा भाई ऑटो चलाकर निभा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button