Accident

कर्मनाशा नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव में शौच के लिए घर से निकले एक अधेड़ की कर्मनाशा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बनारपुर निवासी 56 वर्षीय चुन्नीलाल चौधरी, पिता स्वर्गीय कवल चौधरी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के मुताबिक चुन्नीलाल चौधरी रोज की तरह सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान कर्मनाशा नदी के किनारे उनका पैर फिसल गया और वे सीधे नदी में जा गिरे। देखते ही देखते वे गहरे पानी में डूबने लगे।

कुछ देर बाद नदी में एक व्यक्ति को डूबते देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चुन्नीलाल को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी शम्भू भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से आवश्यक पूछताछ की। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button