Accident

करंट के चपेट में आने से पूर्व छात्र राजद जिलाध्यक्ष की मौत, समाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

करंट के चपेट में आने से पूर्व छात्र राजद जिलाध्यक्ष सह युवा इंजीनियर मोहित यादव की मौत झारखंड में हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। समाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताया।

बताया जा रहा है कि मोहित यादव धनबाद की एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। घटना की खबर जैसे ही बक्सर पहुंची, पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मोहित यादव, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता लाल बाबू यादव के भतीजे थे। छात्र जीवन से ही वे संघर्षशील और सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करने वालों में गिने जाते थे। इसी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें छात्र राजद का जिलाध्यक्ष बनाया था।

मोहित ने पूर्व में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय से छात्र संघ का चुनाव भी लड़ा था। पढ़ाई में भी वे होनहार छात्र रहे और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद धनबाद में नौकरी कर रहे थे। राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि “मोहित का असमय निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष और विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।” राजद के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह सहित जिले के कई राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की। बड़ी संख्या में लोग नई बाजार स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button