CRIME

शादी के तीन माह बाद विवाहिता की हत्या, पति और सास गिरफ्तार 

ससुराल वालों पर जहर दे हत्या का आरोप, पति और सास गिरफ्तार  दहेज में सोने की चेन व फ्रिज का कर रहे थे मांग

मृतका का फाइल फोटो

बीआर दर्शन। बक्सर

शादी के करीब तीन महीने बाद ही दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या कर देने का मामला सामने आया। मायके वालों ने दहेज में सोने की चेन और फ्रिज नहीं देने पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जनकारी के अनुसार जिले के धनसोई थाना क्षेत्र स्थित समहुता गांव निवासी संतोष सिंह की बेटी गुड्डी कुमारी (19) की शादी बासुदेवा ओपी के अमीरपुर गांव निवासी हृदया नरायण सिंह के बेटे आानंद उर्फ दुर्गेश कुमार सिंह (22) से 3 मई 2023 को हुई थी। शादी बासुदेवा ओपी के ही इंग्लीशपुर गांव से उसके मामा गुप्तेश्वर सिंह के घर से की गई थी। मायके वालों ने बताया कि लड़की के शादी के दो तीन दिन बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में सोने की चेन और फ्रिज के लिए विवाहिता पर दबाव बनाया जाने लगा। जब देने में असमर्थता जताई तो पहले उसके साथ मारपीट की गई। उसके बाद जहर देकर हत्या कर दी गई।

बासुदेवा ओपी प्रभारी विष्णुदेव कुमार ने बताया गया कि आरोपी लड़का आनंद कुमार सिंह व सास सावित्री देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button