शराब की छापेमारी करने पहुंच पुलिस से हाथापाई, तीन महिला गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
शराब की सूचना पर शहर के खलासी माेहल्ले में छापेमारी करने पहुंची टाउन थाना पुलिस और उत्पाद पुलिस पर महिलाओं ने हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं काे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने माैके से करीब 100 लीटर शराब बरामद भी किया।
टाउन थानाध्यक्ष मनाेज कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार काे शहर के खलासी माेहल्ले में शराब की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस और उत्पाद पुलिस की संयुक्त टीम छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम काे देखते ही घर की महिलाओं ने हंगामा करना शुरु कर दिया। पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालते हुए महिलाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई भी किया गया। पुलिस ने माैके से खुशबु देवी, रिंकू देवी और जया देवी काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छापेमारी के दाैरान करीब 100 लीटर शराब बरामद किया। टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।