अपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले ही चढ़े पुलिस के हत्थे, छह गिरफ्तार
बीआर दर्शन | बक्सर
नया भाेजपुर ओपी पुलिस ने अपराध की याेजना बनाते हुए छह अपराधियाें काे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियाें से पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार काे जेल भेज दिया। अपराधियाे से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियाें के अपराधिक इतिहास काे खंगाल रही है।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम नया भाेजपुर ओपी प्रभारी सुबाेध कुमार शाम काे गश्ती के लिए निकले थे। नया भाेजपुर के समीप स्थित मिशन स्कूल के समीप कुछ संदिग्ध युवकाें काे देखा। पुलिस के वाहन देखते ही सभी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर छह लाेगाें काे पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में इनके पास से तीन कट्टा और चार गाेली बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि प्रताप सागर के दिवाकर महताे के पुलिस साेनु महताे, सुरेश यादव के पुत्र अमन कुमार, टाउन थाना क्षेत्र के बुधनपुरवा माेहल्ले के बिरेन्द्र सिंह के पुत्र विराट सिंह और राजपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के बटेश्वर सिंह के पुत्र अशाेक सिंह और जितेन्द्र सिंह के पुलिस कृष्णा यादव और ओम प्रकाश यादव काे गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने तीन कट्टा और चार गाेली भी बरामद किया। पुलिस ने माैके पर ही हथियार काे जब्त कर लिया। पुलिस ने सभी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस गिरफ्तार अपराधियाें के अपराधिक इतिहास काे खंगाल रही है।
साेनु महताे पूर्व में भी जा चुका है जेल:
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साेनु महताे पूर्व में भी जेल जा चुका है। मिताली पेट्राेल पम्प लूट और हत्या में उसका नाम सामने आया था। साेनु ने काेर्ट में समर्पण किया था। करीब दाे सप्ताह पूर्व ही जेल से निकला था। दाे दिन पूर्व एसपी मनीष कुमार जब नया भाेजपुर ओपी का निरीक्षण करने पहुंचे थे ताे साेनु से पूछताछ भी किए थे। पूछताछ के दाे दिन बाद ही पुलिस ने उसे अपराधिक वरदात काे अंजाम देने के पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि हाल के दिनाें में जेल से कई अपराधी बाहर निकले है। सभी का जांच किया जा रहा है।